रायगढ़ के गांधी गंज में संगीतमय पार्थिव शिवलिंग रूद्राभिषेक 16 जुलाई को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भोले के दिवाने परिवार द्वारा गांधी गंज में 16 जुलाई को संगीतमय पार्थिव शिवलिंग रूद्राभिषेक में आमगांव महाराष्ट्र से आए शिव भक्तों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें शिव पार्वती के रूप में विशेष प्रस्तुति रहेगी। नृत्य नाटिका और भाव विभोर कर देने वाले भजनों के अद्भुत श्रृंखला की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। विगत 2 साल से यह आयोजन किया जा रहा है।
                               शिव भोले के दीवाने ग्रुप आमगांव द्वारा महारुद्राभिषेक संगीतमय तरीके से किया जायेगा। उपरोक्त ग्रुप द्वारा मूर्ति रूप में 12 पार्थिव ज्योतिर्लिंग साजसज्जा कर बनाए जाएंगे जिनका महारुद्राभिषेक किया जायेगा । 12 ज्योतिर्लिंग में 24 जोड़े का बैठना सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम में शिवलिंग में जितने भी वस्तु चढ़ाया जाएगा, उनकी जानकारी एक-एक कर दी जाएगी। आयोजन समिति इस कार्यक्रम की तैयारी में जोरों से जुटी हुई है।

You may also like

Leave a Comment