रायगढ़ कैट कर रहा है 15 जुलाई को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन वर्कशॉप

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

स्टेट बैंक का मिलेगा सहयोग, लगेगी वर्कशॉप मिलेगा लोन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वाकांक्षी अभियान को गति देते हुए कैट की रायगढ़ इकाई का स्टेट बैंक के सहयोग से 15 जुलाई को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

          इस विषय में जिलाध्यक्ष किशोर तलरेजा और युवा कैट के कार्यकारी अध्यक्ष नितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस संदर्भ में आज रायगढ़ कैट की जिला कार्यकारिणी एवं स्टेट बैंक के अधिकारियों के साथ एक चर्चा हुई है। इसमें व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैंक अधिकारियों ने तत्परता से सुनते हुए सभी दिक्कतों के निवारण संबंधित सुझाव देते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में मिलकर इन समस्याओं के हल निकाले जाएंगे तो सुगम और सरल बैंकिंग का प्रयास किया जाएगा।

               उन्होंने यह भी बताया कि 15 जुलाई को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लोन वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें समय का विशेष ध्यान रखते हुए 14 जुलाई दिन तक जमा किए गए प्रकरणों को योग्यता एवं पात्रता के आधार पर 15 जुलाई को तत्काल लोन अप्रूवल भी किया जाएगा। किसी व्यापारी को व्यवसाय के लिए लोन की जरूरत है वो अधिक जानकारी के लिए एडवोकेट सुनील अग्रवाल (9425252137), महेश जेठानी (9424182933), नितेश शर्मा  (9827150303), सुरेश तलरेजा (9827119444), सत्यराम साहू  (9893282444), प्रमोद अग्रवाल (9827193720) से संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment