कमल शर्मा बने नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी व केके फिल्म्स के डायरेक्टर कमलकिशोर शर्मा को फाउंडेशन का रायगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति फाउंडेशन की संरक्षक एएसपी सुरेशा चौबे व महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह की अनुशंसा पर की गई है।
         छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन एक गैर राजनैतिक संस्था है, जो शिक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, यौन उत्पीड़न, देह व्यापार, भ्रष्टाचार, बाल विवाह, बाल-मजदूरी, वन्य प्राणी संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में जागरूकता लाने का प्रयास करती है। ये सभी कार्य शासन-प्रशासन के सहयोग से किए जाते हैं। वर्तमान में यह संस्था प्रदेश के 29 जिलों में सक्रिय है। संस्था की संरक्षक एएसपी सुरेशा चौबे व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने कमल किशोर शर्मा को रायगढ़ जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया है कि वे पूरी निष्ठा से छग नागरिक सुरक्षा फाउन्डेशन के उद्देश्यों का परिपालन कर जनकल्याणकारी कार्यों में पूर्णरूप से सहभागी रहेंगे। साथ ही फाउंडेशन के विस्तार में भी अपने दायित्वों को निर्वहन एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। 

   कमल की नियुक्ति पर संरक्षक एएसपी सुरेशा चौबे, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह, महिला विंग की प्रदेशअध्यक्ष आरती सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएम सोनी, डॉ.गुरुप्रीत कौर (महिला विंग), कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, डॉ. सुषमा पांडेय (महिला विंग), प्रदेश महासचिव सुशील मलिक, एड. उज्वला क्षत्रिय (महिला विंग), प्रदेश सचिव अमरजीत सिंघ सलूजा, मीना कौर (महिला विंग), विधिक सलाहकार- एड. रविंदर सिंघ छाबरा, एड. बिंदिया गोस्वामी (महिला विंग), प्र. कोषाध्यक्ष विशाल सिंहदेव / सारिका यादव (महिला विंग) ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी हैं।

You may also like

Leave a Comment