गुरु पूर्णिमा पर सीएम साय बनोरा आश्रम और कोसमनारा में करेंगे गुरु दर्शनम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के बनोरा आश्रम में गुरु दर्शनम कर कोसमनारा में सत्यनारायण बाबा का भी आशीर्वाद लेंगे।

                        सूबे के आका यानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 जुलाई की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और साढ़े 10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री साय स्टेट प्लेन द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे ओ.पी. जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुचेंगे। फिर कार द्वारा साढ़े 11 बजे अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट, बनोरा के श्री गुरू दर्शनम् कार्यक्रम में शामिल होंगे। बनोरा आश्रम में घंटेभर रहने के बाद अपरान्ह साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री श्री साय कार द्वारा कलेक्टोरेट परिसर जाएंगे। वहां पौने 1 बजे रेडी टू ईट कार्यक्रम अंतर्गत अनुबंध पत्र वितरण करेंगे।

                  तदुपरान्त, सवा 1 बजे कलेक्टोरेट परिसर से कार द्वारा कोसमनारा जाकर हठयोगी सत्यनारायण बाबा का दर्शन करते हुए आम जनता के लिए खुशहाली की कामना करेंगे। दोपहर 1:30 से 2 बजे तक कोसमनारा में आरक्षित समय रहेगा। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री श्री साय का दोपहर सवा 2 बजे ओ.पी. जिंदल एयरस्ट्रीप आगमन होगा। दोपहर 2:45 बजे स्टेट प्लेन द्वारा वे राजधानी रवाना होंगे। सवा 3 बजे वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

You may also like

Leave a Comment