शहर सरकार की प्रथम सामान्य सभा में 1697 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक के कार्यों को मिली हरी झंडी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर पालिक निगम में आज सामान्य सभा का विधिवत शुभारंभ हुआ।सभापति डिग्रीलाल साहू ने प्रश्नकाल के लिए 1 घंटे का समय रखा गया था। इस 1 घंटे के लिए लॉटरी के माध्यम से पार्षदों द्वारा लगाए गए प्रश्नों का सवाल जवाब प्रक्रिया हुआ। सामान्य सभा में पार्षदों ने निर्माण, अतिक्रमण, विकास कार्य, पूर्व में हुए कार्य की स्थिति, डेंगू से निपटने किया जा रहे कार्य एवं विकास कार्यों की स्थिति से संबंधित कुल 40 प्रश्न लगाए थे।

                    इसमें 1 घंटे के समय अंतराल में लॉटरी के माध्यम से 23 प्रश्नों पर सवाल जवाब प्रस्तुतीकरण हुआ। इसके बाद आधे घंटे के लिए सभापति द्वारा भोजन अवकाश घोषित किया गया। भोजन अवकाश के उपरांत सभा में लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सामान्य सभा में कुल 13 प्रस्ताव रखे गए थे। इसमें प्रस्ताव क्रमांक 4 में मेजर रोड, सब अर्बन एरिया रोड, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, पॉन्ड लैक डेवलपमेंट, स्पोर्ट कंपलेक्स, न्यू मार्केट डेवलपमेंट, मल्टीलेवल पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर, वाटर सप्लाई सीवरेज नेटवर्क, ट्रेड सेंटर, रूफटॉप सोलर एवं जंक्शन संबंधित 13 सब एजेंडा कार्य शामिल किए गए।

                            सभी एजेंडे पर चर्चा करते हुए बहुमत से प्रस्ताव को पारित किया गया। सभी 13 एजेंडा में करीब 1697 करोड़ 57 लाख रुपए लागत से ज्यादा के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को सदन में स्वीकृति दी गई। प्रश्नकाल के दौरान प्रश्नों से संबंधित जवाब विभाग प्रमुख एमआईसी सदस्यों ने दिए। इस दौरान कई प्रस्ताव के संबंध में पार्षदगणों द्वारा किए गए प्रश्न एवं एस्टीमेट कार्यों से संबंधित विस्तार से पूर्ण जानकारी कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए।

You may also like

Leave a Comment