आकाश के जन्मदिन पर युवाओं ने पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज) भारतीय जनता युवा मोर्चा के दमदार नेता आकाश शर्मा के जन्मदिन को इस वर्ष भी युवाओं ने जोरशोर के साथ प्रकृति को संदेश देते हुए रायगढ़ के भूपदेव पाठशाला में पौधरोपण किया।

                         आकाश शर्मा की राजनैतिक शुरुवात छात्र नेता के रूप में हुई थी। किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट्स ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसी तरह स्टेशन चौक, सीतापुर, केवड़ा बाड़ी क्षेत्र में भी आकाश के बर्थडे पर केक काटा गया। वहीं, केवड़ाबाड़ी चौक, स्टेशन चौक, कोतरारोड में आतिशबाजी के साथ जन्मदिन मनाया गया।  प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने आकाश शर्मा को फोन कर बधाई दी। इनमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा नेता सुनील रामदास, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजपा नेता विकास केडिया ने दी आकाश शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा नेता प्रतीक अग्रवाल, महेश यादव, आशीष बेरीवाल और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment