धान बेचने के विवाद में छोटे भाई ने बसूले से छोटे की कर दी हत्या

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बैस्कीमुड़ा में आपसी विवाद के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त औजार बसूला भी बरामद कर लिया है।

                     दरअसल, लैलूंगा थाना प्रभारी को गत 1 जुलाई की सुबह सूचना मिली कि ग्राम बैस्कीमुड़ा में अर्जुन पैकरा पिता स्व. संतानु पैकरा (37 वर्ष) की किसी व्यक्ति ने बसूले से हमला करते हुए हत्या कर दी है। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि 27 जून की रात अर्जुन पैकरा अपने भाई अरविंद पैकरा के घर जाकर धान और जमीन के बंटवारे की मांग कर रहा था। पूर्व में भी अर्जुन द्वारा घर के धान को बेचने की बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ।

   वहीं, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अरविंद ने गुस्से में आकर घर में रखे लोहे के बसूला से अर्जुन के पेट में वार करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन अर्जुन को उपचार के लिए रायगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना लैलूंगा में आरोपी अरविंद पैकरा पिता स्वर्गीय संतानु पैकरा (32 वर्ष) निवासी बैस्कीमुड़ा के विरुद्ध धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिर क्या, उसने अपना जुर्म कबूलते हुए हत्या में प्रयुक्त बसूला को घर से बरामद कराया। पुलिस ने आरोपी अरविंद पैकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

                     मामले की जांच में थाना प्रभारी लैलूंगा रोहित बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कश्यप, राजेश दर्शन, आरक्षक सुमित उरांव, मन्नु खडिया, इलियास केरकेट्टा व अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like

Leave a Comment