SBI ने मनाया 70वां स्थापना दिवस, रायगढ़ क्षेत्र में हुए कई यादगार कार्यक्रम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपना 70वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। इस अवसर पर रायगढ़ क्षेत्र के विभिन्न शाखाओं में अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सभी कार्यक्रमों का संचालन धर्मेन्द्र सिंह रावत, सहायक महाप्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक, रायगढ़ तथा विकास शर्मा, मुख्य प्रबंधक के नेतृत्व में किया गया।

               स्थापना दिवस के अवसर पर रायगढ़ मुख्य शाखा सहित क्षेत्र की अन्य शाखाओं में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पर्यावरण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई। बैंक की शाखाओं में SBI पेंशनधारकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा ग्राहकों की उपस्थिति में केक काटने का आयोजन किया गया। यह आयोजन पीढ़ियों को जोड़ने वाला और बैंक के दीर्घकालिक संबंधों का प्रतीक बना।

            इसके साथ ही रायगढ़, सरिया, जशपुर एवं रायगढ़ में रक्तदान शिविर में कुल 131 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इन शिविरों में बैंक कर्मियों, ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।बैंक की सभी शाखाओं में आने वाले ग्राहकों का मिठाइयों से स्वागत किया गया, जिससे स्थापना दिवस का उत्सव और भी विशेष बन गया।

               रायगढ़ मुख्य शाखा में बच्चों के लिए चित्रकला, गायन प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में भी उत्साह और आनंद देखने को मिला। इन सभी गतिविधियों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में श्री रावत एवं श्री शर्मा की सक्रिय भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में स्थापना दिवस का उत्सव गरिमामय एवं सामाजिक सरोकार से परिपूर्ण रहा। भारतीय स्टेट बैंक अपने 71वें वर्ष में प्रवेश करते हुए सेवा, विश्वास और समर्पण के साथ देशवासियों की सेवा में सतत अग्रसर है।

You may also like

Leave a Comment