करारोपण अधिकारी श्रीकांत पाण्डेय हुए सेवानिवृत्त

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पंचायत विभाग ने दी भावभीनी विदाई

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के बैकुंठपुर निवासी श्रीकांत पाण्डेय 1987 को पंचायत विभाग में सचिव के रूप में सेवा प्रारंभ किया और 38 वर्ष  तक सफलता पूर्वक सेवा करते हुए करारोपण अधिकारी के रूप रहे। इन्होंने हमेशा अपने उच्च आदर्श को बरकरार रखते हुए अपने अधिकारियों का आदेश पालन किए इनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इनको कभी भी पूरे सेवा के दौरान नोटिस जारी नहीं किया गया। इनको जिला एवं जनपद स्तर में टैक्स कलेक्शन करवाने के लिए प्रमाण पत्र मिला। ऐसे में उनकी सेवानिवृत्त होने पर विभागीय परिवार ने भावभीनी विदाई दी।

          श्री पाण्डेय ग्रामीण क्षेत्रों में जिला स्तरीय शिविर में अच्छे से मंच संचालन करते थे। संरपच एवं जनपद सदस्य को शासन योजना के ट्रेनिंग देते थे। इनको अधिनियम की काफी जानकारी थी, इसलिए हमेशा अधिकारीगण विभिन्न विषयों में सुझाव लेते थे। श्रीकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में सीईओ रायगढ़ राजेश साहू, सीईओ लैलूंगा सनत नायक, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कश्यप, जिला आडिटर सुरेश पटेल, एडिशनल सीईओ श्रीमती रोशनी दुबे, उपभियंता राजेश तिवारी,  धर्मेन्द्र साव, नरेगा पीओ ऋषि गणेशन, धर्मेंद्र बैस,  नरेंद्र पर्वत, शेख कलीमुल्लाह, देवेंद्र पटेल साईं कंप्यूटर के संचालक रवि, शैलेंद्र कश्यप, फिरत राम डनसेना, महेंद्र मेहर, चंद्रशेखर देवांगन, शिशुपाल सिंह, घसिया निषाद, लालेंद्र पटेल, दुलार सिंह पटेल, अंन्थेस तिग्गा, जिला सचिव संघ अध्यक्ष लोकनाथ जेना, जिला संघ सचिव श्याम चौहान, सचिव संघ के जनपद अध्यक्ष रोशन पटेल सचिव, हीरालाल चौधरी,  जीवन पटेल, मिनकेतन चौहान, वीरेंद्र सिदार, कैलाश बारिक, धनुर्जय बारिक, जगदीश साव, दुष्यंत जानी, रघु सिंह, महिला सचिव श्रीमती रक्षा शर्मा, श्रीमती गंगा सिदार, श्रीमती सुनीता भगत, श्रीमती डोलेश्वरी साहू, श्रीमती नमिता सिदार, सर्वनाथ डनसेना, ललित, सुरेश, तरुण, केटरिंग वाले जय, अलकेश श्रीवास्तव, सुदेश पाण्डेय, राजेश नंदे भतीजा व सतीश पांडेय भी उपस्थित रहे हैं

You may also like

Leave a Comment