अडानी का गढ़ नहीं बनने देंगें छत्तीसगढ़ को –राकेश पाण्डेय

by SUNIL NAMDEO
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विष्णुसाय सरकार छत्तीसगढ़ को अडानी का गढ़ बनाने में लगी है। साय सरकार के गठन के तुरंत बाद ही हसदेव के जंगलों को उजाड़ने का काम शुरू हो गया था, फिर बस्तर के पहाड़ों को उद्योग घरानों को दे दिया गया और अब रायगढ़ जिला जो पहले से पर्यावरण और प्रदूषण की मार झेल रहा है इसे भी बीजेपी के केंद्र और राज्य की सरकार बर्बाद करने में तुली है। बिना ग्राम सभा के सहमति के जिस तरह पुलिस की आड़ में पेड़ों की कटाई हुई, ऐसी घटना आजतक नहीं हुई थी। कई सालों से अपने परिवार के सदस्य की तरह सहेजे गए जंगलों को अंधाधुंध काटने का काम अडानी ग्रुप ने किया है।
   महाराष्ट्र की महाजेनको को विद्युत उत्पादन के लिए रायगढ़ में कोयला खदान आबंटित करना यहां के पर्यावरण के साथ खेलना है। एनजीटी ने भी साफ किया है कि इस क्षेत्र में और खदान खुलना इस क्षेत्र के पर्यावरण क्षमता के पार है। तमनार का यह इलाका और पर्यावरण प्रदूषण झेलने का दम नहीं रखता। बीजेपी की राज्य और केंद्र सरकार बेक डोर से अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने और पूरे प्रदेश के खनिज संपदा को उसे सौंपने की तैयारी कर चुकी है, पर ऐसा होने नहीं देंगे।
      राकेश पाण्डेय ने यह भी कहा है कि रायगढ़ में औद्योगिकरण के नाम पर स्थानीय व्यक्ति को सिर्फ शोषण ही मिला। चाहे वो पर्यावरण प्रदूषण हो या रोड दुर्घटना। यहां का आम आदमी ठगा हुआ है। अब अडानी को रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश के लोग इसे लूटने नहीं देंगे। अगर सरकार मनमानी करेगी तो हम उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगे, लेकिन किसी भी हाल में रायगढ़ को अडानी का गढ़ बनने नहीं देंगे। युवा कांग्रेस जल्द ही अडानी के खिलाफ बड़े आंदोलन का शंखनाद करेगी।

You may also like

Leave a Comment