उद्धार की बाट जोह रहा प्राची विहार कॉलोनी, अब ओपी से है उम्मीद

by SUNIL NAMDEO
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से अछूता है शहर का यह इलाका

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर में चक्रधर नगर में प्राची विहार एक ऐसा कॉलोनी है, जो बुनियादी सुविधाओं की आस में आज भी अपने उद्धारक की बाट जोह रहा है। बरसात के मौसम में तो यहां की हालत बद से बदतर हो चली है और आवाजाही के लिए लोगों को जंग लड़ना पड़ रहा है। ऐसे में प्राची विहार के बाशिंदों को अपने उद्धार के लिए अब ओपी चौधरी से ही आस बंधी है।

                     दरअसल, शासकीय कर्मचारियों को खुद का एक मकान हो, इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए तत्कालिक कलेक्टर हर्षमंदर ने जिले के कर्मचारियों को सस्ते दर में भूखंड उपलब्ध कराया था। मिनी स्टेडियम से लगा हुआ इस केलो विहार कालोनी में पंजीकृत सदस्यों को लाटरी के माध्यम से भूखंड आबंटित किए गए। सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण एक समिति का गठन किया गया। समिति कालोनी का विकास एवं सुविधाओं के लिए प्रयास करती रही। सदस्यों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए एक कृषक से भूखंड क्रय कर केलो विहार का उपनगर प्राची विहार बसाया गया, जहां शेष सदस्यों को भूखंड आबंटित किए गए। वर्ष 2000 में बसाया यह प्राची विहार कालोनी आज भी अपनी मूलभूत आवश्यकता सड़क, नाली के लिए तरस रहा है।

             रहने को तो यह कालोनी शहर से लगा हुआ है लेकिन यह ना तो निगम में है और ना ही रायगढ़ विधानसभा में। कहते हैं यह कालोनी ग्राम पंचायत बड़े अतरमुड़ा, विधान सभा लैलूंगा में है, लेकिन इस कालोनी का कोई सुध लेने वाला कोई नहीं। 100से अधिक परिवार मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहा है। बरसात में कालोनी से निकलना जंग जितना है। अब लोगों को रायगढ़ विधायक और वित्तमंत्री ओपी चौधरी से आशा है कि उनकी कोई सुनने वाला है। लोग आस लगाए बाट जोह रहे हैं। अभी आंशिक मरम्मत की आवश्यकता है। यह कार्य हो जाए तो बच्चों को स्कूल जाने एवं रहवासियों को आवागमन की सुविधा मिल सके। अपने जनप्रतिधि व प्रशानिक अधिकारियों से अब सुविधा की प्रतीक्षा में है प्राची विहार कालोनी के रहवासी।

You may also like

Leave a Comment