कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया विशेष बच्चों के बीच

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व एआईसीसी अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस को जिला कांग्रेस ने पहाड़ मन्दिर कौहाकुण्डा स्थित बाल आश्रम उम्मीद में जाकर मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय नगेन्द्र नेगी और अनिल शुक्ला ने कांग्रेसजनों के साथ मिलकर न केवल केक काटा, बल्कि मिष्ठान और फल भी विशेष बच्चों को बाँटते हुए इस पल को यादगार भी बनाया।
                                  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, विकास शर्मा, शाखा यादव अरुण गुप्ता, यतीश गांधी, नारायण घोरे, प्रताप सिंह, अनुराग गुप्ता, संतोष चौहान, आशीष शर्मा, भरत तिवारी, कौशिक भौमिक, अभिषेक शर्मा और सौरभ अग्रवाल उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment