11 बरस में 25 करोड़ लोगों के जीवन स्तर को उठाना किसी करिश्मा से नहीं है कमतर : अमर अग्रवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

बिलासपुर विधायक ने प्रेसवार्ता में पीएम मोदी के कार्यशैली की शान में गढ़े कसीदे

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीबों के समर्पित भाजपा सरकार के 11 बरस पूरे हुए। किसी भी सरकार की प्राथमिकता सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाना है। गीता में श्रीकृष्ण ने ये  काम बताए। 2014 में देश मे बीजेपी की सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी बने तब आतंकवाद चरम सीमा पर थी, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि भारत किसी भी आतंकवाद से निपटने सक्षम है। पीएम मोदी ने 2014 से ही तैयारी कर ली थी। देश को सुरक्षित और सशक्त बनाया भाजपा ने। परिणाम स्वरूप इसी तैयारी के चलते भारत ने पाकिस्तान के सारे हमलों को ध्वस्त किया।

                      अमर अग्रवाल ने आगे कहा कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल में देश का आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है। पीएम मोदी जन आकांक्षाओं में खरे उतरे। आजादी के बाद छत्तीसगढ़ जो समृद्ध हुआ, वो अकल्पनीय है। दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत देश बना, जो गौरव की बात है। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने में भाजपा की सक्रियता काबिले तारीफ है। गुजरे 11 वर्ष में 25 करोड़ लोगों के जीवन स्तर को उठाना किसी करिश्मा से कमतर नहीं है। आज भारत दुनिया में उभरता हुआ विकसित देश है। 140 करोड़ जनता भी विकसित भारत के सपने को पूरा करने में आगे आएं, सहभागिता बनाएं। बगैर समाज की सहभागिता के कोई भी राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता।

                      श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ को 11 बरस में करोड़ों की सौगात मिली। इसमें सर्वाधिक इन्वेस्टमेंट तो रायगढ़ में हुआ। डिजिटल इंडिया के जरिये नेट कनेक्टविटी का काम चल रहा है। जशपुर जिले जैसे जिन इलाको में कनेक्टिविटी नहीं है तो सरकार पैसा देगी। पत्रवार्ता के दौरान राज्यसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान, उमेश अग्रवाल, गुरूपाल भल्ला, गोपाल शर्मा, गिरधर गुप्ता, सुभाष पांडेय, शीला तिवारी, विवेक रंजन सिन्हा भी विशेष रूप से मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment