14 सूत्रीय मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ और पेंशनरों ने सौंपा ज्ञापन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

महंगाई भत्ता और अन्य मांगों के समर्थन में नारे लगाए गए

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शासन से मान्यता प्राप्त कर्मचारियों का संगठन है जो लगातार कर्मचारी हित के लिए संघर्षरत रहता है। आज अपने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय तहसील मुख्यालय विकासखंड मुख्यालय में ज्ञापन सौंप कर शासन का ध्यान आकर्षण कराया। इस अवसर पर पेंशनर एसोसिएशन ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए।
                     जिला शाखा अध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में केंद्र एवं मध्यप्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनरों को वर्तमान में 55% महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है। जबकि हमारे राज्य में जो 53% प्राप्त हो रहा है, इस केंद्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए। शिक्षकों के विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। केंद्रीय कर्मचारी एवं मध्यप्रदेश की भांति 240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अवकाश नगरीकरण आदेश जारी किया जाए। शिक्षक, लिपिक सहित विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु गठित समिति का प्रतिवेदन सार्वजनिक किया जाए। प्रदेश के सभी संवर्गों के अधिकारी-कर्मचारियों को सेवाकाल में 4 स्तरीय वेतनमान का आदेश जारी किया जाए। उत्तरप्रदेश की तरह अधिकारी कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था दी जाए। सभी विभागों में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

                     वहीं, संविदा, दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे। अनुकंपा नियुक्ति से आए लिपिक को पूर्व की भांति कार्यालय प्रमुख-विभागाध्यक्ष और अन्य तकनीकी संस्थाओं को कौशल परीक्षा हेतु अधिकृत किया जावे। शासन द्वारा सम्मान निधि का भुगतान आदेश पुनश्च सभी विभागों को प्रदान करने हेतु निर्देशित करें। स्वास्थ्य विभाग में आधार उपस्थित प्रणाली में उप स्वास्थ्य केंद्र में मैदानी कर्मचारियों को पृथक रखा जाए। शासकीय सेवा में नियुक्त होने वाले अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति दिनांक से 1 वर्ष के भीतर मृत्यु होने पर अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान के आदेश जारी किए जाएं। संघों को मध्यप्रदेश की भांति मान्यता देने की पहल हो। आकस्मिक निधि से नियमित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अवकाश नगदी कारण दिए जाने संबंधी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया जावे।

कर्मचारी-अधिकारी, पेंशनरों के उपरोक्त मांगों पर आज सभी कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए शासन के समक्ष अपना ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के काफी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। जिला मुख्यालय रायगढ़ में घरघोड़ा, पुसौर, खरसिया, धर्मजयगढ़, तमनार, लैलूंगा में संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। घरघोड़ा में तहसीलदार मनोज गुप्ता ने मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिया। इस मौके पर प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ घरघोड़ा के अध्यक्ष, प्रांतीय सचिव, जिला शाखा उपाध्यक्ष, संभागीय उपाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष, जिला और ब्लाक पदाधिकारी समेत काफी संख्या में कर्मचारी व पेंशनर उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment