सशिमं राजीव नगर में शाला प्रवेशोत्सव रहा यादगार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में 16 जून को शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया।
विद्यालय के आचार्य बन्धु – भगिनियों ने उपस्थित हुए भैया- बहनों को तिलक रोली अक्षत लगाते हुए एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भैया – बहनों ने अपने आचार्यों-दीदियों से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात् संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य और कुबेर लाल माली आचार्य ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती, ओम् और भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। भैया समीर बरेठ ने प्रार्थना कराया। भैया शिवांश होता ने हारमोनियम पर मधुर स्वर प्रदान किया।

       रेवती मालाकार आचार्या, कुबेर लाल माली आचार्य और संस्था प्रमुख के द्वारा भैया-बहनों को इस सत्र मन लगाकर अच्छे से अध्ययन करने और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु सारगर्भित मार्गदर्शन दिया गया। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अपने गुरु के घर में रहकर सभी विद्याओं को अल्प समय में सीख लिया। ठीक उसी प्रकार भैया – बहनों को श्रेष्ठ शिक्षा और संस्कार ग्रहण करने की प्रेरणा दी गई। अन्त में शांति पाठ और प्रसाद वितरण कर शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य बन्धु भगिनी का सहयोग प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख कुबेर लाल माली आचार्य ने दी।

You may also like

Leave a Comment