ओपी का फरमान – कायाघाट के विस्थापितों को सीएसआर मद से दें राशि

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

तोड़फोड़ से प्रभावित हर घर के वयस्क को आवास का लाभ दिए जाने विधायक की सार्थक पहल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के जूटमिल इलाके के कायाघाट में निर्मित होने वाले मेरिन ड्राइव से प्रभावित होने वाले गरीब विस्थापितों द्वारा आवास हेतु दी जाने वाली राशि सीएसआर मद के तहत स्वीकृत किए जाने के निर्देश विधायक रायगढ़ और वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दिए है, साथ ही तोड़फोड़ से प्रभावित हर घर के वयस्क को आवास का लाभ दिए जाने विधायक ओपी की पहल को सार्थक माना जा रहा है। गरीबों के हित में विधायक ओपी चौधरी का यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

          विदित हो नदी किनारे बसे लोगों को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए भी समय रहते विस्थापन आवश्यक माना जा रहा है। कायाघाट में तोड़फोड़ से प्रभावित विस्थापितों हेतु आवास दिए जाने का प्रावधान है। आवास हेतु प्रभावितों को अपने मकान के लिए 75 हजार रूपये देना है। ओपी चौधरी ने गरीबों की समस्याओं को देखते हुए यह राशि सीएसआर मद से दिए जाने के जानकारी दी है। तोड़ से 100 प्रभावितों हेतु कुल 75 लाख की राशि सीएसआर मद से दी जाएगी। गरीब विस्थापितों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है।

  शहर में बढ़ते यातायात के दवाब को कम करने के लिए भी इस मेरिन ड्राइव निर्माण आवश्यक माना जा रहा है। भविष्य में दोनों ओर के मेरिन ड्राइव राष्ट्रीय राजमार्ग के जोड़े जाएंगे। प्रथम चरण में एसईसीएल ने केलो चक्रपथ से एसईसीएल मुख्यालय तक डिवाइडर के साथ सड़क की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी, साथ ही ग्रीन प्लांटेशन एवं लाइटिंग की जाएगी। इस हेतु एसईसीएल द्वारा 44 करोड़ का टेंडर जारी हो चुका है। वहीं 29 करोड़ की लागत से शनि मंदिर से कायाघाट तक मेरिन ड्राइव का निर्माण शुरू किया जा रहा।

                 अगले चरण में इसे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा, जिससे शहर के अंदर यातायात का दबाव कम किया जा सकेगा। वहीं कायाघाट का क्षेत्र में डूब में रहने वाले रपटा पुलिया की जगह 12 मीटर चौड़ा 8 करोड़ 22 लाख की लागत से नए पुल का प्रावधान किया जा चुका है। तोड़फोड़ से प्रभावित होने वाले विस्थापितों के हित में विधायक द्वारा सीएसआर मद से स्वीकृत राशि के कदम को सराहनीय माना जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment