स्काई पावर में आस्था और उमंग के साथ मनाया गया हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

अखंड रामायण पाठ हवन पूजन के साथ हुआ दिव्य आयोजन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड के संयंत्र परिसर में 11 जून को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री हनुमान मंदिर की 10वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरे संयंत्र में धार्मिक वातावरण व्याप्त रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड रामायण पाठ से हुई, जो संपूर्ण दिन भर चला। वहीं कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।
                   कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा हवन और पूजन, जिसे कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। विकास अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल कार्यस्थल का वातावरण पवित्र और सकारात्मक होता है, बल्कि सभी कर्मचारियों के बीच एकता, ऊर्जा और समर्पण की भावना भी प्रबल होती है। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और श्रीराम नाम के संकीर्तन से वातावरण गूंजता रहा। कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाया ।
             कार्यक्रम के समापन पर विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई ।

You may also like

Leave a Comment