नहीं रहीं सत्यवती वर्मा, कल होगी अंत्येष्टि

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर वर्मा और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत वर्मा की माताश्री सत्यवती वर्मा नहीं रहीं। बीते 8 जून को दोपहर लगभग 3 बजे उनका महाप्रयाण हो गया। वे 90 साल की थीं।

    कायस्थ समाज की आधार स्तंभ और दिवंगत बीके वर्मा (सेवानिवृत्त उपायुक्त, राजस्व विभाग बिलासपुर) की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती वर्मा परोपकारी और धार्मिक विचारधारा की धनी थीं। वे अपने पीछे 2 बेटे और 3 बेटी समेत भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गई हैं। श्रीमती वर्मा की शवयात्रा कल 10 जून को सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान रायगढ़ स्टेडियम के समीप हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एमआईजी 1 से निकलेगी। सर्किट हाउस रोड स्थित मुक्तिधाम में उनका दाह संस्कार होगा।

You may also like

Leave a Comment