अवैध रेत तस्करी से क्षतिग्रस्त पुलिया बनी जानलेवा, नगर पंचायत की अनदेखी से बढ़ा खतरा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

धरमजयगढ़/रायगढ़। नगर क्षेत्र के सम्राट लॉज गली मंच के पीछे स्थित एक छोटी पुलिया बीते कई वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर है। लोगों का कहना है कि इस पुलिया से हर दिन भारी ट्रैक्टरों में अवैध रेत की तस्करी होने से इसकी स्थिति और भी खराब हो गई है। इसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है। खासकर मोहल्ले के रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

             स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया के आस-पास स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था नहीं होने से रात के समय यहां बड़ी दुर्घटनाएं होने की आशंका है। गड्ढों में छोटे बच्चों का पैर फँसने जैसे खतरे लगातार मंडरा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही गड्ढों में अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर लीपापोती की गई, मगर समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया है।

नगर पंचायत से जनता कई बार अनुरोध भी कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि समय रहते विभाग ने संज्ञान नहीं लिया तो आने वाली बरसात में सड़क दो भागों में टूट सकती है, जिससे आमजन को और भी अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

              गौरतलब है कि इस सड़क की पिछले 10 वर्षों से मरम्मत नहीं होने से क्षेत्रीय विकास पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस समस्या के सम्बन्ध में सुशासन तिहार और जन समस्या निवारण शिविर में भी आवेदन दिया गया था , लेकिन कहीं से भी छोटे से मरम्मत कार्य के लिये समाधान नहीं मिला, यह विडंबना नहीं तो और क्या है।

जनता की मांग:
स्थानीय लोग नगर पंचायत एवं जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस पुलिया की मरम्मत करवाई जाए। अवैध रेत परिवहन पर रोक लगे और क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समाधान निकाला जा सके।

You may also like

Leave a Comment