दार्जिलिंग में वैष्णव संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कथक रॉकर्स द्वारा वेस्ट बंगाल के खूबसूरत हिल स्टेशन दार्जिलिंग के माल रोड स्थित गोरखा ऑडिटोरियम में गत 30 मई से 2 जून तक ऑल इंडिया नेशनल डांस म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट,फाइन आर्ट कंपटीशन एवं फेस्टिवल का शानदार आयोजन हुआ। इसमें राजापारा रायगढ़ स्थित नगर की घरानेदार शिक्षा हेतु प्रसिद्ध संस्था वैष्णव संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया।

कार्यक्रम में कुमारी अक्षिता चौरे (पुत्री अखिलेश कुमार चौरे, समता चौरे) फेस्टिवल हेतु आमंत्रित थीं, जिन्हें कथक के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु “नृत्य रंजनी” अवार्ड से सम्मानित किया गया। सब जूनियर एकल कथक में कुमारी त्रिवेणी शर्मा (पुत्री देवेश शर्मा नीलिमा शर्मा) को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कु.अरण्या गोयल पुत्री अशोक अग्रवाल ,रीना अग्रवाल) को प्रथम, कु. मिशिका सहगल (पुत्री संजय सहगल, संजना सहगल ) को प्रथम, कु. मिष्टी वैष्णव (पुत्री सनत वैष्णव ललिता वैष्णव) को प्रथम के साथ ही दिवस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के अवार्ड से नवाजते हुए अगले सम्मानित कार्यक्रम में सीधे एंट्री का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

               सब जूनियर युगल कत्थक में कुमारी तनिष्का पटनायक (पुत्री संजय कुमार पटनायक एवं रश्मि पटनायक ) एवं काव्या सिंह राजपूत (पुत्री कौशल सिंह राजपूत, दर्शना सिंह राजपूत) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग एकल कथक में कुमारी विजेता नारायण सिंह ठाकुर (पुत्री मनमोहन सिंह ठाकुर, रजनी सिंह ठाकुर ) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही रावी गुप्ता (पुत्री श्री सुभाष गुप्ता, रंजना गुप्ता) ने इसी वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु. आद्या अग्रवाल (पुत्री परमानंद अग्रवाल, नीलम अग्रवाल) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु. सुरनैना गुप्ता (पुत्री दिनेश गुप्ता, दीपिका गुप्ता) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

   इसी वर्ग में कुमारी रिद्धिमा पांडेय पुत्री आशीष पांडेय, अमृता पांडेय) ने प्रथम स्थान के साथ ही वाहवाही बटोरते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसी क्रम के सीनियर वर्ग एकल कथक में सुश्री अंशिका शराफ (पुत्री अशोक सराफ, शिखा सराफ ) ने अपने प्रथम प्रयास में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों के साथ संगत पर पंडित सुनील वैष्णव तबला, शरद वैष्णव तबला और पद्मंत, लालाराम लोनिया गायन पर थे। महाविद्यालय के इन विद्यार्थियों ने गुरु शरद वैष्णव के निर्देशन में अपनी नृत्य प्रस्तुति दी। शरद वैष्णव को श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु “गुरु आचार्य श्रेष्ठ सम्मान ” से सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment