श्रवण यंत्र मिलने से मासूम हर्ष के जीवन में आया हर्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संपन्न सुशासन तिहार का दौर राज्य के नागरिकों के लिए सहायक सिद्ध हुआ है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले के सभी समाधान शिविर में सभी विभाग के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं और पात्रता आदि की जानकारी देने निर्देश दिए थे, जहां सभी अधिकारियों के जानकारी देने पर स्थानीय निवासी योजनाओं से अवगत हुए और वे लाभान्वित हो रहे हैं।

             इसी कड़ी में सुशासन तिहार में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को वितरित किए जाने वाले सहायक उपकरण की जानकारी दी गई थी, उसी से प्रेरित होकर बच्चे के पिता द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवा कर समाज कल्याण विभाग से संपर्क करते हुए अधिकारी को अपनी परेशानी बताई। विभाग द्वारा दिव्यांग हर्ष के आवश्यक दस्तावेज का परीक्षण करके त्वरित रूप से जिला कार्यालय में ही डिजिटल श्रवण यंत्र और 36 नग बैटरी देते हुए उपकरण के उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।

         जिले के सारंगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत ठाकुरदिया निवासी दयानिधि पटेल के 3 वर्षीय पुत्र हर्ष को जन्म के बाद से ही कम सुनाई देने की समस्या थी। इस समस्या के कारण हर्ष न तो बोल पा रहा था, और न ही अच्छे से सुन ही पा रहा था, हर्ष के साथ हर समय किसी अनहोनी का भी भय बना रहता था। मासूम हर्ष के पिता दयानिधि अपने बच्चे के इलाज के लिए बहुत परेशान थे। दिव्यांग हर्ष को अपने दैनिक जीवन के कार्यों में भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हर्ष की इस समस्या के कारण उसके घर वाले भी बहुत परेशान रहते थे। सड़क में चलने वाले गाड़ियों के हॉर्न की तेज आवाज भी सुनाई नहीं देने के कारण हर्ष के साथ हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी।

        समाज कल्याण विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार के सहायक उपकरण की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों की सहायता के लिए कार्यालय समाज कल्याण विभाग, जनपद पंचायत परिसर सारंगढ़ से संपर्क कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment