पर्यावरण दिवस पर स्कूल में रोपे गए पौधे, पेड़ों की सुरक्षा का लिया संकल्प

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ जिले के तारापुर विद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम 2.O ” सम्पन्न

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में शिक्षक स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष डोलनारायण पटेल द्वारा प्रदत्त बहुमूल्य पौधा महौगुनी रोपित किया। यही नहीं, उन्होंने पूर्व में रोपित पौधों को सुरक्षित करने का संकल्प भी लिया ।

कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम 2.0 ” के अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष डोलनारायण पटेल ने कहा कि पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इन पेड़ों को बड़ा होते तक सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेना भी जरूरी है। आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम पेड़ों को सुरक्षित रखेंगे विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भोजराम पटेल ने सभी छात्र-छात्राओं को एक-एक पेड़ गोद लेकर उनके सुरक्षा व संवर्धन की जिम्मेदारी सौंपते हुए पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया।

        इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य कैलाश निषाद, प्रभारी प्राचार्य भोजराम पटेल, एनसीसी ऑफिसर किरण कुमार पटेल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजू पटेल, व्याख्याता चंद्रशेखर पटेल, शिक्षक श्रीमती किरण पटेल, कार्यालय स्टॉफ रोशन कुमार बिंद, अलेखराम सिदार, महेन्द्र सिदार एवं एनसीसी, एनएसएस छात्र – छात्राओं की वृहद उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment