ओपी चौधरी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर 2 जून को

by SUNIL NAMDEO
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वित्तमंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयोजन में आने वाले 2 जून को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

                  भाजयुमो महामंत्री प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि 2 जून को रायगढ़ विधायक और वित्तमंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन है।युवाओं के प्रेरणास्रोत ओपी चौधरी हमेशा युवाओं के उत्थान एवं उनको सही दिशा में ले जाने के लिए अपना सर्वस्व लगा रहे हैं। प्रशासनिक सुख सुविधाओं का त्यागकर राजनीति को अपना कर्मक्षेत्र बनाते हुए वे जनकल्याण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। विकास को मूलमंत्र मानकर अपने शेष जीवन को जनकल्याण के लिए खफा रहे हैं। ऐसे में इनके जन्मदिन पर युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अग्रोहा भवन में किया जाएगा।

           2 जून के सुबह 10 बजे से प्रारंभ होने वाले इस रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। इस शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जिला भाजपाध्यक्ष अरुणधर दीवान, महापौर जीवर्धन चौहान, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, जिला भाजयुमो अध्यक्ष विनायक पटनायक भी उपस्थित रहेंगे।
  भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शर्मा ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस पुनीत कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

You may also like

Leave a Comment