निकले थे सीएम को काला झंडा दिखाने, पुलिस ने युकां नेताओं को रास्ते में ही कर लिया गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन त्यौहार को लेकर रायगढ़ आगमन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय की अगुवाई में कानून व्यवस्था को लेकर काली पट्टी पहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
            मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार छत्तीसगढ़ में सुशासन त्यौहार मना रही है। इसी क्रम में उनके रायगढ़ आगमन की भनक युवा नेताओं को लगी तो उन्होंने इस दौरे पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी। राकेश पाण्डेय ने कहा कि ये कैसा सुशासन, आम जनता परेशान है। सरकारी ऑफिस में काम होने की जगह चक्कर लगाया जा रहा है। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हुई है। खुलेआम गुंडागर्दी, गैंगवॉर मारपीट, रेप आम बात हो गई है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाया जाएगा। ये प्रदेश और इस प्रदेश का कानून व्यवस्था आपसे नहीं संभल रहा है।
युवा कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी दफ्तर स्टेशन चौक में जमा होने लगे और जोरदार बारिश भी कार्यकर्ताओं के मनोबल को नहीं हिला सकी। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद भी युवा नारेबाजी करते हुए निकल गए और सरकार को अपना संदेश देने में सफल हुए। पुलिस ने रास्ते मे बलपूर्वक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी कर लिया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन भी अपनी टीम के साथ इस प्रदर्शन में सक्रिय रहे।
             इस दौरान जिला अध्यक्ष द्वय अनिल शुक्ला, नगेंद्र नेगी, शाखा यादव, दयाराम धुर्वे, संजय देवांगन, विकास शर्मा, विकास ठेठवार, सौरभ अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, विनोद महेश, मुरारी भट्ट, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, मनीष गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, गौरव साव, दीपक ईजारदार, कौशल मैत्री, मीनू असदुल्ला प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment