संविधान बचाओ यात्रा में रायगढ़ से भी कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे जांजगीर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर की संयुक्त बैठक में प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग की उपस्थिति में उमेश पटेल विधायक खरसिया, लालजीत सिंह राठिया विधायक धरमजयगढ़, विद्यावती सिदार विधायक लैलूंगा, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने जांजगीर में 19 मई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार होने जा रही संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होने जिले व ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हजारों की संख्या में शामिल होने की बात कही।

                  इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम की जिम्मेदारी की रूपरेखा भी निर्धारित की गई। इसमें शहर कांग्रेस के कार्यकर्तागण कांग्रेस भवन से दोपहर 1 बजे रवानगी लेंगे। अन्य विधानसभा से भी वरिष्ठजनों व ब्लाक कांग्रेस द्वारा प्रदत्त व्यवस्था से जांजगीर जावेंगे। तत्सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रभारी महामन्त्री विकास शर्मा व शहर कांग्रेस के प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव से संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment