रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ मे “संविधान बचाओ रैली” का प्रदेश स्तरीय आयोजन आगामी 19 मई को जांजगीर-चांपा चर्च स्कूल मैदान में दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगी।
इसकी तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्वमंत्री उमेश नंदकुमार पटेल, विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसी, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में देशऔर प्रदेश के नेतागण यात्रा में शिरकत करेंगे। इस यात्रा में शामिल होने हेतु रायगढ़ कांग्रेस कमेटी की बैठक जरिता लैतफलांग, विधायक उमेश पटेल और पूर्व विधायक प्रकाश नायक, जिला शहर कांग्रेस ग्रामीण नगेन्द्र नेगी तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अंचल के कार्यकर्ताओं से संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हरेराम तिवारी, यतीश गांधी, राकेश पांडेय प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस, जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री ग्रामीण विकास शर्मा, जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, रानी चौहान महिला कांग्रेस अध्यक्ष, उपेंद्र सिंह, दिनेश जायसवाल, निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त, संगीता गुप्ता, अरुण गुप्ता, संतोष बोहिदार, रवि पांडेय, आशीष शर्मा, अमृत काटजू, आरिफ हुसैन, दयाराम धुर्वे, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रदीप चौहान, मुरारी भट्ट, विनोद कपूर, किरण पंडा, राकेश सिंह, दीपक मंडल, ज्योति बबलू बरेठ, राजेन्द्र यादव, प्रमोद देवांगन, प्रताप सिंह, सोनू पुरोहित, सुखलाल, वीनू बेगम, रिंकी पांडेय, रंजना पटेल, अक्षय कुलदीप, रुक्मणि साहू, संपति सिदार, रेखा देवी, रत्थू जायसवाल, विजय टंडन, अभिषेक राम, रमेश भगत, तरुण अग्रवाल, आकाश समुद्रे, सौरभ अग्रवाल उपस्थित थे।




