भाजपा किरोड़ीमल मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

गजेंद्र यादव,भुवन पटेल, दुष्यंत रात्रे, विद्या नायक, सूरजभान राठिया को मिली अहम जवाबदेही

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के रायगढ़ जिला अंतर्गत सभी मंडलों की नई कार्यकारणी का गठन किया जा रहा है। जिला भाजपाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने वरिष्ठों की सहमति के साथ मंडलों के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है ताकि टीम वर्क की तरह कार्य संपादित किया जा सके।

                              रायगढ़ शहर से लगे हुए खरसिया विधानसभा के किरोड़ीमल मंडल का गठन कल पूर्ण हुआ। जिला भाजपाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में नवीन दायित्वधारियों को बधाई प्रेषित करते हुए मंडल की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष के रूप में अतुल शर्मा की घोषणा पूर्व में की जा चुकी थी, वहीं शेष बचे पदों की घोषणा भी पूर्ण हुई। नवीन कार्यकारणी में जामपाली निवासी गजेंद्र यादव और हरदी झरिया निवासी भुवन पटेल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

                            वहीं, उपाध्यक्ष के रूप में काशीचुंआ के युवा जनपद सदस्य दुष्यंत रात्रे, लीलाधर पटेल मुरालीपाली, राकेश विश्वकर्मा किरोड़ी, श्रीमती शकुंतला विश्वकर्मा को स्थान दिया गया है। निर्विरोध जनपद सदस्य विद्या नायक को मंत्री पद की जवाबदारी के साथ श्रीमती खिलेश्वरी साहू, सूरजभान राठिया व श्रीमती कांति मानिकपुरी को भी मंत्री पद की जवाबदारी दी गई है। कोष की रक्षा की जिम्मेदारी त्रिवेणी निषाद को देते हुए कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

You may also like

Leave a Comment