ओपी जिंदल विद्यालय का सीबीएसई परीक्षा परिणाम रहा बेहतर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ओपी जिंदल विद्यालय, तराईमाल के छात्रों ने सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं के घोषित परिणामों में एक बार फिर अपनी छवि को बरकरार रखते हुए प्राचार्या, शिक्षकों एवं पालकों का नाम रोशन किया। 12 वीं में विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये। भूमिका अग्रवाल 91.8% , जेशू कुमारी 85.2%, प्रशांत लहरे ने 83% प्राप्त किया।
                                  इसी प्रकार दसवीं में विद्यार्थियों ने भी 90% एवं 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। दिव्या यादव 92%, अभिनव पांडे 91.8 %, शानवी सिंह 91.4%, लक्ष्मी नारायण साहू 86.6%, काव्या झा 85.8% , शर्मिष्ठा साहू 85.2%, मनीष मालाकार 85.2%, प्रवांशु सिंह 84.8%, राहुल डनसेना 84.8%, बीना गुप्ता 84.6%, यांशु यादव 84.2%, कोमल सोनी ने 81.8% प्राप्त किया।
                                            इस सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या अलका गोडबोले ने सभी छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ये उत्कृष्ट परिणाम शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता, छात्रों के मेहनती प्रयास, दृढ़संकल्प और समर्पण की भावना उल्लेखनीय सफलता में परिणित हुए हैं। जो न केवल उनकी शैक्षणिक कौशल बल्कि हमारे स्कूल की उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। हम इस सफलता में उनके अमूल्य योगदान के लिए अपने प्रतिष्ठित विद्यालय प्रबंधन और हमारे सहयोगी माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति ग्रामीण अंचल में ओ. पी. जिंदल विद्यालय, तराईमाल की प्रतिबद्धता, यह उपलब्धि न केवल छात्रों की शैक्षणिक कौशल को दर्शाता है, अपितु ओपी जिंदल विद्यालय, तराईमाल की प्रतिष्ठा को भी रेखांकित करता है।

You may also like

Leave a Comment