पूर्वांचल में भाजपा को मजबूत करने बनी संबलपुरी मंडल की नई कार्यकारणी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

खुशी, राजकमल को महामंत्री तो नीलिमा शर्मा को उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के रायगढ़ जिला अंतर्गत सभी मंडलों की नई कार्यकारणी का गठन किया जा रहा है।जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने वरिष्ठ जनों की सहमति उपरांत मंडलों के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है ताकि टीम वर्क की तरह कार्य संपादित किया जा सके।

        रायगढ़ शहर से लगे हुए मंडल संबलपुरी मंडल का गठन पूर्ण हुआ। जिला भाजपाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में सभी नवीन दायित्व धारियों को बधाई प्रेषित करते हुए मंडल की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष के रूप में कमल पटेल की घोषणा पूर्व में की जा चुकी थी, वहीं शेष बचे पदों की घोषणा भी पूर्ण हुई। गेरवानी निवासी खुशी अजय एवं जिंदल पतरापाली निवासी राजकमल पटेल को मंडल महामंत्री की जवाबदारी दी गई है।

  वहीं विजयपुर निवासी श्रीमती नीलिमा शर्मा, उमाशंकर गुप्ता, अमित गुप्ता एवं श्रीमती नीलेश्वरी राठिया को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंडल मंत्री के रूप में श्रीमती गायत्री पटेल (देलारी पूर्व सरपंच), मुकुत राम राठिया, श्रीमती चमेली राठिया एवं अमित मानिकपुरी की घोषणा की गई है। मंडल कोषाध्यक्ष गुलाब यादव एवं कार्यालय मंत्री कमलेश राठिया को बनाया गया है। मीडिया की जवाबदारी नंद प्रसाद यादव एवं सोशल मीडिया प्रभारी दुखनाशन भोय को दी गई है।

                                  भाजपा नेता अशोक अग्रवाल, मनीष शर्मा, रूपचंद पटेल, नारायण पटेल, सुषमा खलखो, मनोज पटेल, गुलाब पटेल, पवन साहू, अशोक डनसेना, विजय डनसेना, कन्हाई सिदार, चमेली सिदार, शौकी निषाद एवं वरिष्ठ नेताओं ने नई जवाबदारी के लिए सभी को बधाई दी है, साथ ही संगठन के कार्यों को अच्छे से निष्पादित करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं भी दी है।

You may also like

Leave a Comment