आधुनिक सुविधाओं से जुड़े आत्मानंद स्कूलें : शाखा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा परिणाम में प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले जिले के छात्र तथा छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए आत्मानंद स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की मांग शिक्षामंत्री से की है।

                 शाखा यादव में प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने प्रदेश में बड़ी संख्या में आत्मानंद स्कूलों का संचालन प्रारंभ किया, जिसमें गांव-शहर के विद्यार्थियों को निःशुल्क और बेहतर शिक्षा के अवसर भी मिले। वहीं इस शिक्षण सत्र में जिले से आत्मानंद स्कूल से 2 होनहार स्टूडेंट कृतिका यादव कोड़ातराई 12 वीं, ग्राम कोतरा के 10वीं के रवनीत चौहान ने प्रवीण्य सूची में स्थान पाकर जिले का नाम गौरवान्वित किया।     

   शाखा यादव ने शिक्षा मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते मांग की है कि यदि सभीआत्मानंद स्कूलों को सरकार अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाएं, बेहतर वातावरण व लाभकारी योजनाएं दी जाए तो भविष्य में निजी स्कूलों से भी कहीं ज्यादा अच्छे परिणाम सामने आएंगे। सरकार को चाहिए कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय के सभी आत्मानंद स्कूलों को बेहतर शिक्षण प्रदाय करने की आधुनिक योजनाओं से जोड़ा जावे ताकि स्कूलों और विद्यार्थियों को सभी प्रकार की लाभकारी योजनाओं का फायदा मिले।

You may also like

Leave a Comment