जिला अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी ओपीडी का कल होगा श्रीगणेश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

माह के हर गुरुवार को रोस्टर अनुसार मिलेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी, रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय, रायगढ़ के न्यू ओपीडी में 8 मई से फोर्टिस ओपी जिंदल हॉस्पिटल, रायगढ़ के सहयोग से माह में निम्नानुसार सुपरस्पेशलिटी सेवा/ओपीडी का शुभारंभ किया जा रहा है।
                    सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रथम गुरुवार को डॉ. आलोक मदान, एम.बी.बी.एस., एम.डी., डी.एम. (कार्डियोलॉजी), द्वितीय गुरुवार को डॉ. एस. के. पाढ़ी, एम.बी.बी.एस., एम.एस., एम.सी.एच. (न्यूरो सर्जरी), तृतीय गुरुवार को डॉ. ए. एफ. दानिश, एम.बी.बी.एस., एम.एस., एम.सी.एच. (बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी), चतुर्थ गुरुवार को डॉ. हिमांशु कश्यप, एम.बी.बी.एस., एम.एस., एम.सी.एच. (नेत्र रोग एवं रेटिना विशेषज्ञ) ओपीडी में उपस्थित रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment