रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिला एक औद्योगिक नगरी है और यहाँ बहुत से उद्योग संचालित है। उद्योगों से निकलने वाला फ्लाई ऐश को स्थानांतरित करने के लिए ट्रांसपोर्ट रूम की आवश्यकता होती है। नगर के बहुत से ट्रांसपोर्टर फ्लाई ऐश डंपिंग का कार्य करते हैं। ट्रेलर मालिकों ने फ्लाई ऐश एसोसिएशन का भी गठन किया है। सर्व समिति से विलिस गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है। होटल ट्रिनिटी में आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्यातिथि सुशील मित्तल, अंकुर बंसल, सुदेश सोनी, आकाश जिंदल, योगेश अग्रवाल (आरकेटीसी) और जिला भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित थे। सुशील मित्तल ने अध्यक्ष के विलिस गुप्ता का नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ट्रेलर मालिको ने अपना समर्थन दिया।
हर्ष न्यूज़ के डायरेक्टर और अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील मित्तल ने कहा कि रायगढ़ के विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सभी ट्रांसपोर्टर्स के साथ हैं। गाड़ी मालिकों को होने वाली परेशानी का जल्द ही कोई समाधान निकाला जाएगा। गाड़ी मालिकों ने भी एसोसिएशन के सामने अपनी समस्याएं बताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विलिस गुप्ता ने सभी गाड़ी मालिकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं गाड़ी मालिकों के हक के लिए हमेशा लडूंगा। आपने जो मुझ पर भरोसा कर कर मुझे अध्यक्ष बनाया है। मैं आपके विश्वास पर खड़ा करूंगा एवं जल्द ही यह सारी परेशानियां खत्म होगी।
रायगढ़ ट्रेलर मलिक कल्याण संघ से भी सतीश चौबे एवं आशीष यादव उपस्थित थे। सतीश चौबे ने सभी गाड़ी मालिकों को संबोधित हुए कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे। उन्होंने कहा कि एक गाड़ी मालिक 8 लोगों का पेट भरता है। आज जो समस्याएं आ रही है उससे हम सबको मिलकर लड़ना है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विलिस गुप्ता को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि जब भी फ्लाई ऐश एसोसिएशन को हमारी जरूरत होगी हम हमेशा कंधे से कंधा मिलकर आपके साथ खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सराईपाली, बरमकेला और सारंगढ़ के ट्रांसपोर्टर्स में मुख्य रूप से सुमित शर्मा, अनमोल अग्रवाल, करण चौधरी, अनमोल, सोनू गोड़म, अनुज अग्रवाल, नेहल अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, शशांक पांडेय, हरदीप सिंघ, नितेश चौधरी, सुरेश अग्रवाल, शुभम सिंह, विनय जायसवाल, प्रतीक अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, अजीत लहरे, कृष्णा अग्रवाल, खेमजी आदि उपस्थित थे।




