कबीर चौक में सट्टा खेला रहा था विजय साहू,  जूटमिल पुलिस ने धरदबोचा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के जूटमिल पुलिस ने आज शाम सट्टा-पट्टी लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

                             थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के निर्देशन में जूटमिल पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने कबीर चौक के पास स्थित एक गली में दबिश दी हां संदेही विजय साहू (30 वर्ष), निवासी बांजीनपाली, सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹1,200 नकद, एक चालू डॉटपेन और सट्टा-पट्टी बरामद की। गवाहों की उपस्थिति में ये सामग्री जप्त की गई। विजय साहू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विदित हो कि छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलना या उसे प्रोत्साहित करना दंडनीय अपराध है, जिसमें सजा और जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

      पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार, जिले में जुआ और सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस की आमजन से अपील की है कि वे ऐसे गैरकानूनी कृत्यों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

You may also like

Leave a Comment