एनएसयूआई ने स्कूलों में तत्काल अवकाश की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए एनएसयूई जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन के निर्देश पर जिला सचिव गौरव साव के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि बढ़ती गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में जिले के सभी निजी एवं शासकीय स्कूलों में तत्काल प्रभाव से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए।

         कार्यक्रम में मुख्य रूप से करण वैष्णव, नैमिष भोय, बलराम, दुर्गेश, प्रतीक, आर्यन, अवनीश, विकास महापात्रे, सचिन पांडेय, विवेक शुक्ला, मोहम्मद इमरोज, देवेश साहू, विमल साहू आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment