गजानंदपुरम कॉलोनी से 3.50 का माल उड़ाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

4 नाबालिगों को गुनाह के लिए उकसाने वाले सूरज अग्रवाल और कुसुम भी फंसे पुलिस के जाल में

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के कोतरा रोड थाने के नजदीक गजानंदपुरम कॉलोनी के एक सूने मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर साढ़े 3 लाख का कीमती माल उड़ाने के।चर्चित मामले में 48 घंटे पसीना बहाने वाली पुलिस के हाथ आखिरकार कामयाबी लग ही गई। खाकी वर्दीधारियों ने चोरीकांड को अंजाम देने वाले न केवल 4 नाबालिगों को धरदबोचा, बल्कि उन्हें इस संगीन गुनाह को अंजाम देने के लिए उकसाने वाले सूरज अग्रवाल और कुसुम को भी गिरफ्तार किया है।

             पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चार नाबालिग, एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गजानंदपुरम कॉलोनी में 18 अप्रैल को हुई थी। दिनांक घटना को सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड, कोतवाली थाना स्टाफ और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों पर निगरानी रखी गई।

          घटना के संबंध में मकान मालिक मनोज कुमार ओझा (45 साल) ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा कि सुबह 10:30 बजे अपने घर के बाहर दरवाजा गेट में ताला लगाकर चांदनी चौक रायगढ़ स्थित ऑफिस गया हुआ था शाम लगभग 5 बजे अपने घर वापस आया तो देखा घर का मेन दरवाजा टूटा हुआ अन्दर कमरे का दराज का सामान बिखरा पड़ा था, दराज में रखे 2,50,000 रुपए तथा 01 एक सोने का चैन, मंगलसूत्र जुमला किमती 3,50,000 रुपए को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331(3), 305) बीएनएस कायम कर जांच में जुट गई। पुलिस को मुखबीर से क्षेत्र के चार नाबालिगों की चोरी में संलिप्तता की सूचना मिली। सूचना के आधार पर चार किशोर बालकों को तलब किया गया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इन बालकों को चोरी करने के लिए सूरज अग्रवाल नामक युवक और कुसुम एक्का नामक महिला द्वारा उकसाया गया था वे लड़कों को कहा करते थे कि नाबालिगों पर कानूनी सख्ती कम होती है।

विधि के साथ संघर्षरत बालकों ने चोरी की रकम में से

  • ₹45,000 सूरज अग्रवाल को
  • ₹42,000 कुसुम एक्का को
    देने की बात कबूल की गई, जबकि शेष राशि नाबालिगों ने खाने पीने में खर्च कर दी।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सूरज अग्रवाल (20), हण्डी चौक रायगढ़
  2. कुसुम एक्का (37), जवाहर नगर रामभांठा
  3. चार विधि से संघर्षरत बालक — सक्षम न्यायालय में पेश

बरामदगी:

  • ₹87,000 नगद
  • चोरी में प्रयुक्त साइकिल
  • मोबाइल फोन
    प्रार्थी चोरी और नाबालिगों को अपराध में संलिप्त करने के लिए 95, 3(5) बीएनएस जोड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षआकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं चोरी का माल बरामदगी में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, मनीष कांत, एएसआई कोसो सिंह जगत, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक, उत्तम सारथी और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही है ।

You may also like

Leave a Comment