गिरीविलास पैलेस पहुंचे नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

ताराचंद देवांगन ने मां समलेश्वरी के दरबार में टेका मत्था, सारंगढ़ में पदभार ग्रहण और कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन 17अप्रैल को

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज़)। सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने आज वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ गिरीविलास पैलेस जाकर राज परिवार से आत्मीय भेंट की। सारंगढ़ पहुंचते ही गिरीविलास पैलेस में मां समलेश्वरी माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात राज परिवार से सौजन्य भेंट किया।

कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह, डॉ. परिवेश मिश्रा से गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय मुलाकात करते हुए उन्होंने आशीर्वाद लिया। वही एआईसीसी कांग्रेस रिसर्च प्रकोष्ठ सदस्य कुलिशा मिश्रा से भी भेंट की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस संगठन की मजबूती और नव नियुक्ति के बाद एक नई दिशा में ऊर्जा के साथ कार्य करने की शैली पर मार्गदर्शन लिया। वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. परिवेश मिश्रा ने कम उम्र में बड़ी जवाबदारी मिलने और संगठन को नए सिरे से बूथ स्तर पर मजबूत करने की सलाह दी। जिला अध्यक्ष तारा देवांगन ने कांग्रेस के कार्यकर्ता से लेकर विधायक तक सभी को एक मंच में एकता के साथ कार्य करने की दिशा और नए ऊर्जावान समय दायनी कार्यकर्ताओं को संगठन में विशेष महत्व देने, सभी के कार्यों का आकलन तथा दिल्ली में हुई बैठक में श्री खड़गे, राहुल गांधी व कांग्रेस के नए नीति निर्देशन के तहत प्रदेश कांग्रेस के मार्गदर्शन में कार्य करने की बात कही।

      उनके साथ सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, संजय दुबे, गोल्डी नायक, नंदकिशोर गोयल, गोपाल पांडेय, उग्रेस दुबे, रामलाल केशरवानी, राजकुमार जांगड़े, अजय बंजारे नपा विधायक प्रतिनिधि, विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य, रामनाथ सिदार नपा उपाध्यक्ष, मितेंद्र यादव, राज कमल अग्रवाल, राकेश जाटवर, अभिषेक शर्मा, राहुल मैत्री, तारकेश्वर तांडेल, प्रियांशु जांगड़े, आकाश पांडेय, गोलू ठाकुर, अमन, शुभम आदि कार्यकर्ता साथ रहे।

                   ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने बताया कि 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजे सारंगढ़ साहू धर्मशाला में नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण एवं कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम विधायक, पूर्व विधायक नपा अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति में संपन्न होगा।

You may also like

Leave a Comment