उत्कल ब्राम्हण समाज विकास सेवा समिति के चित्रसेन शर्मा बने अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

संजुक्ता पंडा महिला समिति और युवा समिति के संजय रथ एकमत से बने अध्यक्ष

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति तहसील रायगढ़ का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज आमसभा रखा गया थ। इसमें सभापति ने समिति भंग कर नये समिति गठन करने का निर्देश दिये। वहीं, तहसील समिति, महिला समिति व युवा समिति का गठन किया गया।
                          विजयपुर बोईरदादर स्थित संजय रथ के निवास में उत्कल ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति तहसील रायगढ़ का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आमसभा में समिति का आगामी तीन वर्षो के लिये चुनाव किया गया। कार्यक्रम प्रारम्भ होते ही समाज के वरिष्ठ टिकेश्वर मिश्रा को सभापति, जिला अध्यक्ष अरुण पंडा को मुख्य अतिथि, जिला कोषाध्यक्ष नीलाँचल पंडा व घरघोड़ा तहसील के समन्वयक राजेंद्र शर्मा को विशिष्ट अतिथि के आसन्दी पर बैठाकर पुष्पाहार से सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम निवृत्तमान समिति को सभापति द्वारा भंग कर नये समिति गठन का आदेश दिया गया।

                  सर्वसम्मति से टिकेश्वर मिश्रा को संरक्षक चयन किया गया। तहसील अध्यक्ष पद हेतु निवृत्तमान अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा का नाम समाज के वरिष्ठ किशोर होता द्वारा प्रस्तावित किया गया जिसे उपस्थित जनों ने एक स्वर से अनुमोदित किया। उपाध्यक्ष पद पर समाज के गणमान्य कृतिचंद्र आचार्य, किशोर होता, राजेंद्र पंडा, मनोहर आचार्य, सरोज नन्दे, नरेंद्र पंडा को सर्व सम्मति से चुना गया गया। इसी तरह सचिव पद पर सूर्यकान्त त्रिपाठी, सहसचिव प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष युगल किशोर पंडा, सह कोषाध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा व प्रवक्ता पद पर राजेश शर्मा को सभा द्वारा ध्वनिमत से चुना गया।

मुख्य समिति का चुनाव सम्पन्न होने के बाद महिला समिति के तहसील संरक्षक पद पर प्रीति शर्मा, डोलेश्वरी शर्मा, अनुसूईया पंथ व गायत्री पंडा का चयन किया गया। इसके बाद अध्यक्ष संजुक्ता पंडा, उपाध्यक्ष सुमित्रा मिश्रा, सीमा पंडा, शोभा आचार्य, रंजीता मिश्रा, पुष्पा शर्मा एवं सचिव पूर्णिमा होता, सहसचिव प्रियंका रथ व कोषाध्यक्ष मधुलिका मिश्रा उप कोषाध्यक्ष रीना शर्मा को चुना गया। समाज द्वारा युवा समिति का गठन करते हुये संरक्षक भूपेश पंडा, संजय शर्मा व अध्यक्ष पद पर संजय रथ का चयन किया गया, उपाध्यक्ष पद के लिये अजय पंथ, अजय शर्मा, दिवाकर मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी को निर्वाचित किया गया। सचिव पद पर दुर्गेश शर्मा व कोषाध्यक्ष पदपर हर्ष शर्मा, उप कोषाध्यक्ष शिवम आचार्य को चयनित किया गया।

सभी समितियों के रिक्त पदों व कार्यकारिणी सदस्यों के लिये सर्वसम्मत नाम निकालकर एकमाह में घोषित करने का संबंधित अध्यक्षों को अधिकार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उत्कल ब्राह्मण समाज के महासचिव सत्यदेव शर्मा ने करते हुए गत 3 वर्ष में किये गये कार्यों का विस्तार से प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन नव नियुक्त उपाध्यक्ष राजेंद्र पंडा ने किया।

You may also like

Leave a Comment