एन माही फिल्म्स ओटीटी एप ने शहर में दी दस्तक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ ((सृजन न्यूज़)। छत्तीसगढ़ी सिनेमा देखने जो दर्शक सिनेमा हॉल तक नहीं पहुंच पा रहा रहे हैं, अब वे लोग मोबाइल पर ही घर बैठे एन माही फिल्म ओटीटी एप डाउन लोड कर सिनेमा का आनंद ले सकते हैं। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय फिल्म निर्माता मोहित साहू ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में एन माही ओटी फिल्म ऐप लांच किया।

इसके लिए सभी जिलों में स्थानीय प्रतिभाओं को फिल्मों में अवसर देने और एन माही एप के लिए कार्यालय खोले जा रहे हैं। इस क्रम में आज रायगढ़ जिले के लिए एन माही ओटीटी फिल्म ऐप कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एन माही प्रमुख फिल्म निर्माता मोहित साहू स्वयं उपस्थित थे। उन्होंने अपनी फिल्मों में स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की है कि शीघ्र ही रायगढ़ में फिल्म निर्माण किया जाएगा जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को प्रमुखता से अवसर दिया जाएगा।

                                                 गौरतलब है कि उनकी फिल्म गुइन्या 2 आगामी 2 मई को रिलीज होने जा रही है और कई भाषाओं में बनी फिल्म जानकी पेन इंडिया में पूरे भारत भर में प्रदर्शित होने जा रही है। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित एई म्यूजिक कंपनी के प्रमुख संजय अग्रवाल ने स्थानीय प्रतिभाओं को लेकर चिंता जताते हुए उन्हें प्रोत्साहन दिए जाने की बात कही। इस दौरान फिल्म सुपर स्टार दिलेश साहू , निर्देशक गंगासागर पंडा, निर्माता सुरेंद्र निषाद, हास्य कलाकार तरुण बघेल, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक डोरा, गीतकार दुलामणि देवांगन, सनत चौहान, मुकेश चतुर्वेदी, गायक राकेश शर्मा, राजेंद्र तिवारी, युवराज सिंह, टिंकू देवांगन, कमल शर्मा विजय सोनी सहित कला बिरादरी के दर्जनों कलाकार उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment