सेवा पखवाड़ा के तहत धरमजयगढ़ में भाजपा का हुआ सक्रिय सदस्य सम्मेलन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस से लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर का जयंती 14 अप्रैल तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि निरंतर सेवा पखवाड़ा के तहत आम जनता तक पार्टी के कार्यों को रख रहे हैं।

  जिला भाजपा के निर्देशानुसार विकास खण्ड धरमजगढ में आज सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया और भाजपा जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया की अध्यक्षता में पीएम मोदी के 11 साल के विकास और योजनाओं के विषय में संक्षिप्त वर्णन किया गया। उसके पश्चात गुरूपाल भल्ला (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) व श्रीमती रजनी राठिया (जिला पंचायत सदस्य) की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य को मिल रहे नव गति के विषय में संक्षिप्त वर्णन किया गया।

        हरीशचंद राठिया (छाया विधायक) और टीकाराम पटेल की अध्यक्षता में भाजपा का इतिहास व विकास यात्रा के विषय में संक्षिप्त वर्णन किया गया। वक्ताओं ने अहम फैसलों को विस्तार से वर्णन किया। इनमें प्रमुख रूप से सेवा पखवाड़ा में धरमजगढ विधानसभा प्रभारी सुनील ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक गोकुल यादव, चारो मंडल के अध्यक्ष डोलनारायण पटेल, भरत साहू, दशरथ राठिया, नीरज शर्मा, महेश चैनानी, भोगेश्वर बेहरा, बीना विश्वास और सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।

You may also like

Leave a Comment