आयत डांस एकेडमी की रूही शर्मा हुईं अंतरराष्ट्रीय कत्थक सम्मान से सम्मानित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

अखिल नटराजम अंतर सांस्कृतिक संघ नागपुर के इंटरनेशनल वर्ल्ड परफॉर्मिंग आर्ट चैंपियनशिप एंड फेस्टिवल में अद्भुत कला का किया प्रदर्शन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अखिल नटराजम अंतर सांस्कृतिक संघ ( ANASS INDIA) नागपुर महाराष्ट्र जो अंतर्राष्ट्रीय नृत्य परिषद पेरिस फ्रांस के सदस्य है, के द्वारा आयोजित इंटरनेशनल वर्ल्ड परफॉर्मिंग आर्ट चैंपियनशिप एंड फेस्टिवल में रायगढ़ की बेटी रूही शर्मा ने कत्थक नृत्य की एकल प्रस्तुति देकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित किया। अखिल नटराजम अंतर सांस्कृतिक संघ द्वारा आयोजित इस आयोजन में भारत देश के अलग अलग राज्यों के साथ सऊदी अरेबिया, कनाडा, यूएसए, जर्मनी जैसे देशों के कला साधकों ने भी हिस्सा लिया। इसमें रूही शर्मा ने कत्थक नृत्य की अदभुत कला का प्रदर्शन किया। सारे प्रतिभागियों के बीच में रायगढ़ की बेटी रूही शर्मा को आउटस्टैंडिंग परफार्मेंस के लिए नृत्य साधना अवार्ड से सम्मानित किया गया।
                   रूही शर्मा आयत डांस एकेडमी की संचालिका और अंतराष्ट्रीय नृत्य गुरू तब्बू परवीन की शिष्या हैं। रूही शर्मा मात्र 9 साल की उम्र से ही तब्बू परवीन के सानिध्य में रह कर उनकी प्रेरणा से नृत्य की बारीकियां सिखते हुए वर्तमान में प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज में तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। रायगढ़ के बेलादुला भोलेनगर में रहने वाले संदीप शर्मा और अंकिता शर्मा की पुत्री रूही शर्मा सिस्टर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल बोईरदादर में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं और अपनी पढ़ाई के साथ डांस में भी विशेष दक्षता रखती हैं।

                           रूही शर्मा को 3 साल की छोटी उम्र से ही नृत्य के प्रति विशेष लगाव है। रूही ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी गुरु और माता-पिता को दिया है। डांस के प्रति निष्ठा, कठिन परिश्रम और अपने गुरू तब्बू परवीन से मार्गदर्शन प्राप्त कर रूही शर्मा अबतक कोलकाता, पुरी, कटक, भुवनेश्वर, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर, मथुरा, वृंदावन, वाराणसी, दिल्ली, महाराष्ट्र एवम रायगढ़ चक्रधर समारोह जैसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों में अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर अनेक सम्मान अपने नाम किया है।

You may also like

Leave a Comment