महामहिम रमेन डेका ने मां के नाम लगाए पौधे

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। सारंगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में वन विभाग द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने अपनी मां स्वर्गीय श्रीमती चंपावती डेका के नाम एक पौधारोपण किया।

           इस अवसर पर कलेक्टर धर्मेश कुुमार साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, डीएफओ पुष्पलता टंडन, अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे उपस्थित थे।

राज्यपाल को दी गई सलामी
5 दशक के बाद सारंगढ़ शहर और वर्तमान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जिला मुख्यालय में राज्य के राज्यपाल रमेन डेका ने स्व-प्रेरणा से समय देकर जिले के नागरिकों को मिल रही सुविधाओं का आंकलन करने सोमवार को सारंगढ़ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां कलेक्टर धर्मेश कुुमार साहू एवं पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इसके तुरंत बाद पुलिस बल के दल द्वारा राज्यपाल को सलामी दी गई। दोपहर में राजभवन रवानगी के समय भी राज्यपाल को पुनः सलामी दी गई।

You may also like

Leave a Comment