राज्यपाल रमेन डेका 7 अप्रैल को सारंगढ़ में रोपेंगे एक पेड़ मां के नाम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। राज्य के कई जिलों के दौरा करने के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 7 अप्रैल को नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ सुबह 10.30 बजे कार द्वारा सड़क मार्ग से आयेंगे।

                महामहिम श्री डेका एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण, जिला अधिकारियों के साथ बैठक, सामग्री वितरण आदि कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस सारंगढ़ में वे दोपहर भोज करेंगे और भोज के बाद दोपहर में राजभवन रायपुर के लिए सड़क मार्ग से कार द्वारा रवाना होंगे। राज्यपाल के दौरे का कार्यालयीन सूचना पत्र उनके परिसहाय ने जारी की है।

सरकारी कर्मियों का अवकाश प्रतिबंधित  

राज्य के संवैधानिक प्रमुख के जिला प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। इस आशय का आदेश कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ से जारी भी किया गया है।

You may also like

Leave a Comment