जेसीआई ने महिला दिवस पर गवर्नमेंट हॉस्पिटल की नर्सों को किया सम्मानित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जेसीआई रायगढ़ सिटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नर्सों को सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व भर में महिलाओं के सम्मान में 8 मार्च को मनाया जाता है। जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा महिला दिवस पर डॉक्टर और नर्स को सम्मानित करना अच्छा कदम है। जेसीआई ने ‘सल्यूट टू साइलेंट स्टार’ कार्यक्रम में मुख्य अस्पताल किरोड़ीमल गवर्नमेंट हॉस्पिटल में काम कर रहीं नर्सों को सम्मानित किया।

         इन महिलाओं ने अपने काम के माध्यम से हमारे समाज को एक नई दिशा दिखाई है। हमें गर्व है कि हमारे समाज में ऐसी महिलाएं हैं जो हमें प्रेरित कर समाज को बेहतर बना रही हैं। जेसीआई रायगढ़ की ओर से हम इन सभी महिलाओं को धन्यवाद देती है और उनके योगदान के लिए सम्मान करती है। चिकित्सा क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉक्टर और नर्स के रूप में वे मरीजों की देखभाल करते हुए समाज को स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं।  

      कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष JFS आकाश अग्रवाल (दुल्हन साड़ी) के नेतृत्व में किया गया है। इसके प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी सौभाग्य सांवड़िया थे। संस्था की सदस्य जेसी अनुज बिरमीवाल, जेसी सीए अमन अग्रवाल, जेसी सुमित मित्तल, जेसी सुमन दत्ता, जेसी मुकुंद जैन, जेसी सक्षम सिंघल, जेसी अमन अग्रवाल उपस्थित थे। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सीए अमन मित्तल ने दी।

You may also like

Leave a Comment