भाजपा के 3 क्रॉस वोट से अमित त्रिपाठी बने घरघोड़ा नपं उपाध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

घरघोड़ा/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। घरघोड़ा में आज हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में ऐतिहासिक पलटवार देखने को मिली और बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी। घरघोड़ा में अध्यक्ष चुनाव के बाद सभी ने अपनी रणनीति चालू कर दी थी, जो आज परिणाम में देखने मिला। इसमें कांग्रेस से अमित त्रिपाठी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

            दरअसल, बीजेपी पूर्ण बहुमत में थी। भाजपा के 9 पार्षद, कांग्रेस के 4, निर्दलीय 2, वहीं अध्यक्ष के 1 वोट मिलाकर 16 वोट रहे। इसमें बहुमत के लिए 9 वोट की आवश्यकता थी, परंतु कांग्रेस के मार्गदर्शन में पूरा पासा पलट गया, फिर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी अमित त्रिपाठी के साथ बहुमत साबित करते हुए 9 वोट पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दी। इस जीत में कांग्रेस से 4, निर्दलीय 2 और बीजेपी के 3 वोट अमित को मिले जिससे राजनीतिक पंडित हैरान हुए और कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया।
                                                इससे पूर्व भी बीजेपी को अध्यक्ष सीट में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि घरघोड़ा, रायगढ़ सांसद और जिला बीजेपी अध्यक्ष का गढ़ था। अमित त्रिपाठी ने एनएसयूआई छात्र राजनीति से निकलकर घरघोड़ा के एक कथित कद्दावर नेता को पार्षद चुनाव में हरवाकर अपना लोहा मनवाया। फिर बहुमत न होने के बावजूद भी उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर कांग्रेस की साख बचाई।
           अमित के साथ विधायक लालजीत के मार्गदर्शन में शिव शर्मा, महेंद्र चौधरी, उस्मान बेग और सभी ने तानाबाना बुनते हुए इस जीत को कांग्रेस और अमित के लिए आसान बना दिया। अमित को बधाई देने वालो का ताँता लगा हुआ है।

You may also like

Leave a Comment