जपं रायगढ़ की अध्यक्ष सुजाता और उपाध्यक्ष बने रामश्याम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज जिले के सभी जनपदों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

  इसके अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान एवं उपाध्यक्ष रामश्याम डनसेना निर्वाचित हुए। इसी तरह जनपद पंचायत पुसौर में अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान एवं उपाध्यक्ष श्रीमती खीरमति हेमप्रसाद चौहान, जनपद पंचायत घरघोड़ा में अध्यक्ष सहनू पैंकरा एवं उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया एवं उपाध्यक्ष शिशु शशि, जनपद पंचायत लैलूंगा में अध्यक्ष ज्योति भगत एवं उपाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, जनपद पंचायत तमनार में अध्यक्ष जगेश्वर सिदार, उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शत्रुघन बेहरा एवं जनपद पंचायत खरसिया में अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी राठिया एवं उपाध्यक्ष डॉ.हितेश गबेल निर्वाचित हुए।

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 6 मार्च को
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 6 मार्च को प्रात: 10 बजे से जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में होगा।

You may also like

Leave a Comment