प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने निकला आरोपी लगा पुलिस के हाथ

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायपुर (सृजन न्यूज)। राजधानी पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी शेख रहमान कुरैशी को गिरफ्तार किया है। नशे का यह सौदागर काशीराम नगर स्थित ओव्हर ब्रिज के नीचे प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा था। उसके कब्जे से कुल 600 नग स्पासमों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त किया गया है।

             वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है, साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत कांशीराम नगर स्थित ओव्हर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। 

                   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा द्वारा थाना प्रभारी तेलीबांधा निरीक्षक विनय सिंह बघेल को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेख रहमान कुरैशी निवासी कांशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पासमों रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

                        टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 600 नग स्पासमों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 10,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 21(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

You may also like

Leave a Comment