कुंभ सड़क हादसे में मृतक के शोकाकुल परिजनों को भाजपाध्यक्ष ने बंधाया ढांढस

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कोरबा (सृजन न्यूज)। ऊर्जा नगरी कोरबा के दर्री क्षेत्र के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 श्रद्धालुओं की कुंभ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में दुखद मृत्यु के बाद रविवार देर रात सभी के पार्थिव शरीर कोरबा लाया गया। मंगलवार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा और उनके साथ पार्षद राधा महंत शोकाकुल परिवार के निवास पहुंचे और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने शोक संतप्त परिवारों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि मृतकों में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता भी थे, जिनकी असमय मृत्यु अपूरणीय क्षति है। उन्होंने इस घटना को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि शोकाकुल परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए पार्टी तत्पर रहेगी। यही नहीं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

You may also like

Leave a Comment