सुभाष पांडेय बने राधेश्याम राठिया के चुनाव अभिकर्ता

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय को रायगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का चुनाव अभिकर्ता बनाया गया है। सुभाष पाण्डेय पूर्व में भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के भी लोकसभा चुनाव तथा निवर्तमान सांसद श्रीमती गोमती साय के भी चुनाव अभिकर्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं।


                      पूर्व लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिले में निर्वाचन संबंधित सभी आचार संहिता और सभा, रैली एवं सभी आवश्यक व्यय जो की पार्टी प्रत्याशी के एवं राजनीति दल के द्वारा किए जाते है, इसकी सम्पूर्ण व्यवस्था व जानकारी का प्रशासन के साथ समन्वय करते हैं।

                        लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के भी नामांकन प्रस्तुत करते समय सुभाष पांडेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री द्वय रामविचार नेताम व ओपी चौधरी के साथ शामिल रहे। चुनाव अभिकर्ता सुभाष पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आठों विधानसभा क्षेत्र में सभा हो गई। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित केंद्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की सभा आयोजित की गई।

                              सुभाष पाण्डेय ने दावा किया कि राधेश्याम राठिया पिछले सभी चुनावों के रिकार्ड को तोड़ते हुए इस बार भारी बहुमत से विजय होंगे।

You may also like

Leave a Comment