
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के वार्ड क्रमांक 21 यानी केलो नदी के तट पर बसे बेलादुला में भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार दास (अधिवक्ता) का डोर टू डोर दस्तक पूरे शबाब पर है। चूंकि, संजय की सामाजिक छवि सर्वहारा वर्ग में बेहतर है, इसलिए चुनावी रेस में वे आगे चलते हुए अपनी जीत सुनिश्चित करने में पूरी ऊर्जा झोंक चुके हैं।
बेलादुला वार्ड क्रमांक 21 में 4 प्रत्याशियों की दौड़ चल रही है। भाजपा से संजय कुमार दास को पब्लिक रिस्पॉन्स भी खूब मिल रहा है। भाजपा से संजय कुमार दास, कांग्रेस से हर्षदीप सिंघ, निर्दलीय में दो प्रत्याशी अजय शंकर मिश्रा और अनुपमा गुप्ता हैं। महिला वर्ग का कहना है कि हमें महतारी वंदन योजना, महिलाओं के नाम से राशन कार्ड, उज्जवला गैस और माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी की ओर तथा भाजपा कार्य समिति सदस्य गुरुपाल सिंघ भल्ला की पहल से बेलादुला वार्ड क्रमांक 21 के विकास कार्य के लिए 50 लाख रुपयों की घोषणा की गई है । इसलिए भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार दास के समर्थन में अधिकतर लोग वोट देने उत्सुक हैं।
वहीं कतिपय निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक बौखलाहट में भाजपा उम्मीदवार संजय कुमार दास के विरोध में ऊलजुलूल बातें कहते हुए लोगों को बरगलाते हुए बेनर-पोस्टर फाड़ने जैसे ओछे हरकत भी करने लगे हैं, जिससे बेलादुला का चुनावी माहौल खराब हो रहा है।संजय कुमार दास की जनता से अपील है कि इस चुनाव को एक पर्व की तरह मनाएं न कि इसे गलत दिशा दें।


















