रायगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय का रोड शो कल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भाजपा के पक्ष में प्रचार करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार मध्यान्ह 1.30 बजे से सक्तीगुड़ी चौक से प्रारंभ होने वाले रोड शो में शामिल होंगे।

                    शहर के मुख्य मार्ग से निकलने वाले इस रोड शो में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वित्त मंत्री एवं विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप के साथ भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान मौजूद रहेंगे। सत्तीगुड़ी चौक से दोपहर 1.30 बजे शुरू होने वाला रोड शो घड़ी चौक, हंडी चौक, सिटी कोतवाली, हटरी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक, नगर निगम, ओवर ब्रिज के बाजू से रामनिवास चौक, संजीवनी परिसर से गोपी टॉकीज होते हुए शहीद चौक में खत्म होगा।

               रोड शो में मौजूद सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों सहित भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। रोड शो वार्ड नंबर 14, 15, 16 से शुरू होकर वार्ड नंबर 17 से गुजरता हुआ वार्ड नंबर 19 और20 में खत्म होगा। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

       एक दिन पहले हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन एवं रोड शो में मुख्यमंत्री के आगमन से कार्यकर्ता रिचार्ज हो गए हैं। उत्साहित कार्यकर्ता एकजुट होकर निगम चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं। रायगढ़ नगर का पूरा माहौल भाजपामय हो गया है।

You may also like

Leave a Comment